सकुशल घर लौटीं दोनों नाबालिग बहनें

सकुशल घर लौटीं दोनों नाबालिग बहनें

गुमला. गुमला में लापता दो नाबालिग बहनें सकुशल बुधवार को अपने घर लौट आयीं. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि शांतिनगर की रहने वाली दोनों बहनें तीन मई की शाम करीब 6:22 बजे घर से निकली थीं. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगायी थी. घटना की खबर छह मई को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी. बताया जा रहा है कि अखबार में खबर और दोनों बहनों की तस्वीर छपने के बाद मामले में अहम मोड़ आया. जिस घर में दोनों बहनें रह रही थीं. वहां की मकान मालकिन ने अखबार में प्रकाशित फोटो देख कर उनकी पहचान की. इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चियों को घर लौटने की सलाह दी. बाद में दोनों बहनें बुधवार को अपने घर पहुंचीं. पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि वे बिरसा नगर स्थित अपनी एक सहेली के किराये के कमरे में चली गयी थीं. इस दौरान उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था. साथ ही मां की डांट के डर से उन्होंने फोन चार्ज कर चालू नहीं किया. दोनों ने बताया कि अखबार में अपनी फोटो छपी देख मकान मालकिन ने उन्हें तुरंत घर जाने के लिए कहा. इसके बाद वे वापस लौट आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >