लापता मजदूर का शव बरामद

जांच में जुटी पुलिस

गुमला. गुमला प्रखंड के उर्मी गांव के मजदूर सुनील साहू ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली है. गुरुवार की सुबह उसका शव उर्मी स्थित एक मकान से पुलिस ने बरामद किया. इसके बाद पंचनामा व शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. मृतक के बड़े भाई राजकुमार साहू ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कहा है कि मेरा छोटा भाई सुनील साहू (43) मानसिक रूप से विक्षिप्त था. उसका इलाज कांके मानसिक अस्पताल सीआइपी से चल रहा था. पुलिस सुनील साहू की मौत की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >