कुएं से मिला बकरी चराने गये व्यक्ति का शव, घर में पसरा मातम

गुमला के रायडीह में बकरी चराने गए एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है.

गुमला: रायडीह थाना के रेंगोला डुंबरटोली में उस समय सनसनी फैल गयी, जब तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर आये एक व्यक्ति का शव कुएं से बरामद हुआ. मृतक की पहचान डुमरी थाना के खेताली बरटोली निवासी 45 वर्षीय जेम्स एक्का के रूप में हुई है. वह अपने साढू जोसेफ एक्का के घर रायडीह आया हुआ था.

शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह मवेशियों (बकरी) को चराने के लिए घर से निकला था, जब देर शाम तक वे वापस घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन व ग्रामीण देर रात तक तलाश करते रहे.

इस क्रम में रात के लगभग 12 बजे कुबीटोला स्थित एक कुएं में उसका शव दिखायी दिया. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >