कुआं से मिले शव की हुई पहचान

कुआं से मिले शव की हुई पहचान

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के आंजन गांव की 66 वर्षीय कैकई देवी 21 फरवरी से लापता थी. रविवार की रात को गांव के हुरहुरिया के समीप एक कुआं से उनका शव बरामद किया गया था. घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पुत्र सुरेश चीक बड़ाइक ने बताया कि उसकी मां 21 फरवरी को मवेशी चराने के लिए घर से निकली थीं. इसके बाद से वह लापता हो गयी थीं और काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर शनिवार देर रात सदर अस्पताल के शव गृह में रखा गया था, जिसका सुबह पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

स्कूली छात्रा घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गुमला. गुमला-रांची नेशनल हाइवे रोड स्थित खोरा गांव के समीप कार की टक्कर से खोरा पतराटोली निवासी सुरेंद्र उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रीतिका उरांव घायल हो गयी. घटना के बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे घायल छात्रा को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रीतिका शहर के उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा है. मंगलवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली. हाइवे रोड पहुंची और ऑटो चढ़ने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी गुमला की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए रांची की ओर फरार हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >