अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य: विधायक

भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गुमला. भाजपा गुमला जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को अरमई स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुई. मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को रोजगार, स्वरोजगार व आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर सृजित कर पलायन को रोका जा सकता है. यह मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. कार्यक्रम के जिला संयोजक भैरो सिंह खेरवार ने मिशन के उद्देश्यों और कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाना समय की आवश्यकता है. स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, जिससे समाज का समग्र विकास संभव है. जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का प्रयास है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायें. संचालन संदीप प्रसाद व रवींद्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय लाल, सविंद्र सिंह, विजय मिश्रा, अनूप चंद्र अधिकारी, भूपन साहू, निर्मल गोयल, भिखारी भगत, प्राण गोविंद दत्ता, संयुक्ता देवी, शैल मिश्रा, पायल तिवारी, शकुंतला उरांव, सुरेश सिंह, बालकेश्वर सिंह, बिपिन सिंह, सूरज देव सिंह, सोनामणि देवी, भोला चौधरी, गौरी किंडो, रामेश्वरी उरांव, सत्यनारायण पटेल, जगेश्वर सिंह, विजय सिंह पिंटू, गुड्डी नंदा, गुड्डू सिंह, कौशलेंद्र जमुवार, रामअवध साहू, मंगल सिंह, विकास सिंह, बबलू वर्मा, भोला चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >