थाना में समझौता हुआ, बाहर निकलते ही हादसा; बाइक की टक्कर से पिता की मौत

भरनो थाना गेट के पास सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

भरनो. भरनो थाना गेट के पास शनिवार को सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. थाना से समझौता कर अपने बेटे के साथ पैदल सड़क पार कर रहे शिवनारायण साव को पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया. मृतक की पहचान भरनो हरिजन मोहल्ला निवासी शिवनारायण साव के रूप में हुई है.

मारपीट मामले में थाना बुलाये गये थे पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार, मारपीट के एक मामले में होटल संचालक विजय साव और उनके पिता शिवनारायण साव को पुलिस ने थाना बुलाया था. शाम को दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हो गया. इसके बाद पिता-पुत्र थाना से बाहर निकले और पैदल सड़क पार करने लगे.

पीछे से बाइक ने मारी टक्कर

इसी दौरान बेड़ो की ओर से आ रही बाइक ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी. बाइक पर दो युवक सवार थे. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. हादसे में शिवनारायण साव और बाइक सवार आताकोरा गांव निवासी राजू उरांव (25) घायल हो गये.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टर ने शिवनारायण साव को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल बाइक सवार राजू उरांव का इलाज कराया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >