पालकोट (गुमला): डालसा गुमला की ओर से रविवार को पालकोट प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्राइसाइकिल, वृद्धा पेंशन लाभुकों के बीच पीपीओ कार्ड और किसानों के बीच केसीसी का वितरण किया गया. इस दौरान नवजात शिशु का अन्नप्राशन और गर्भवती माता की गोदभराई भी कराई गई.
अंधविश्वास और नशापान के खिलाफ किया जागरूक
इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रिंसिपल फैमिली जज ओम प्रकाश और बीडीओ विजय उरांव ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर प्रिंसिपल फैमिली जज ओम प्रकाश ने ग्रामीणों को अंधविश्वास और नशापान के खिलाफ जागरूक किया. उन्होंने डालसा की ओर से प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- जिले की शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती, 1400 से अधिक मामलों में कार्रवाई के निर्देश
कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेंद्र साहू, पीएलवी विनय कुमार, बीपीआरओ रामलखन सिंह यादव, एलइओ सरोज कुमारी, कृषि पदाधिकारी श्याम किशोर प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी डॉ कविता बाला टुटी, डहुपानी मुखिया कमल पहान, प्रदीप पांडेय, राजू साहू, बीणा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे.
