गुमला के बसिया में बालू के धंधेबाजों पर कार्रवाई, अवैध भंडारण मामले में 10 पर नामजद केस

Gumla News: बसिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद FIR दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिला के अंतर्गत बसिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जिला खनन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए कांड दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गई है. 

17 अप्रैल को हुई थी छापेमारी 

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को जिला टास्क फोर्स द्वारा बसिया अंचल के मौजा बोगालोया सहित आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया था. इस मामले में जांच के बाद संलिप्त लोगों की पहचान करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

ये लोग हुए नामजद 

नामजद आरोपियों में पार्थ सिंह, ईश्वर गोप, अजीत इंदवार, सोमरा उरांव, कुलदीप उरांव, बैजनाथ गोप, धरमा बड़िया, राजेंद्र गोप, कारू सिंह और जबर खान शामिल हैं. सभी आरोपी गुमला जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं. 

बिना अनुमति हो रहा था खनन और भंडारण 

खनन विभाग के अनुसार, संबंधित स्थल पर बिना किसी वैध पट्टा या अनुज्ञप्ति के बालू का उत्खनन, परिवहन और भंडारण किया जा रहा था. जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था. यह काम खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4 और 21 सहित झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 और झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियम 2017 का उल्लंघन है. 

सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई जांच 

बसिया थाना में दर्ज इस कांड की जांच सब-इंस्पेक्टर संगम कुमार को सौंपी गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >