बार एसोसिएशन ने जिला जज को दी विदाई

बार एसोसिएशन ने जिला जज को दी विदाई

गुमला. गुमला व्यवहार न्यायालय परिसर में गुमला बार एसोसिएशन ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में न्यायिक जगत के कई दिग्गज और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर वक्ताओं ने श्री मिश्र के कार्यकाल को गुमला न्यायिक इतिहास के लिए एक मिसाल बताया. अधिवक्ताओं ने कहा कि ध्रुव चंद्र मिश्र का कार्यकाल न केवल न्याय के प्रति समर्पित रहा, बल्कि उन्होंने बार और बेंच के बीच जो सामंजस्य और विश्वास का सेतु बनाया, वह अनुकरणीय है. उनके मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय का जो कायाकल्प हुआ है. वह उनकी दूरदर्शिता व कर्मठता का जीवंत प्रमाण है. मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण साहू, उपाध्यक्ष राणा नकुल कुमार सिंह, सचिव ओमप्रकाश बाबूलाल, सह सचिव आदित्य कुमार सोनी ने न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता मोशाहिद आजमी पम्मू, शैलेश, आदित्य मिश्रा, अवधेश सिंह आदि ने भी अपने विचार साझा किये. समारोह के अंत में ध्रुव चंद्र मिश्र ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए गुमला में मिले सहयोग को अपने जीवन की अमूल्य पूंजी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >