सड़क दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत

सड़क दुर्घटना में बैंककर्मी की मौत

बेड़ो : रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के ईटा गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गयी. पुलिस स्कूटी व शव थाना ले आयी. मृतक के पास मिले आइ कार्ड से उसकी पहचान गुमला निवासी नंदगोपाल चौरसिया (55 वर्ष) के रूप में हुई.

घटना की सूचना मिलने पर परिजन बेड़ो थाना पहुंचे. बताया कि नंदगोपाल चौरसिया स्कूटी (जेएच01एजे-3031) से गुमला से रांची जा रहे थे. वे एसबीआइ गुमला में कार्यरत थे. शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा.

बताया जा रहा है कि स्कूटी अनियंत्रित होने से नंदगोपाल चौरसिया गिर पड़े व घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >