सिसई में बघनी अंजुमन इस्लामिया का चुनाव शांतिपूर्ण, आजाद अंसारी सदर और तंजीम अंसारी सेक्रेटरी निर्वाचित

सिसई के बघनी अंजुमन इस्लामिया चुनाव में आजाद अंसारी सदर और तंजीम अंसारी सचिव चुने गए. शांतिपूर्ण मतदान में 356 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

गुमला : जिले के सिसई में बघनी अंजुमन इस्लामिया का त्रि-वार्षिक चुनाव बुधवार को लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सुबह सात बजे से गहमा-गहमी के बीच मतदान शुरू हुआ, जिसमें कुल 356 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

मतगणना के बाद सदर पद पर आजाद अंसारी ने 115 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. उन्हें 193 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफुद्दीन अंसारी को 78 और मोहम्मद इसहाक अंसारी को 74 वोट मिले। 11 वोट रद्द हुए.

सेक्रेटरी पद पर तीन वोट से फैसला

सेक्रेटरी पद पर कांटे का मुकाबला रहा. तंजीम अंसारी ने महज तीन वोट से जीत हासिल की. उन्हें 112 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी तौफिक अंसारी को 109, रकीम अंसारी को 88 और नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट मिले. इस पद पर 10 वोट रद्द हुए.

ये भी पढ़ें: बालूमाथ में अंधविश्वास ने छीनी मासूम की जान: गले में फंसा मकई का दाना, ओझा के चक्कर में दो घंटे गंवाये

तीन साल का होगा नवनिर्वाचित कमेटी का कार्यकाल

नवनिर्वाचित कमेटी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा. चुनाव में मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद महमूद आलम और पर्यवेक्षक के रूप में फिरदौस आलम, चुनाव प्रभारी मो. निजाम अंसारी, बैबुल अंसारी, हबीब अंसारी, दावर हुसैन, मुमताज अंसारी और जुबैर अंसारी मौजूद रहे.

‘बघनी में लोकतंत्र की जीत हुई’

चुनाव के बाद मोहम्मद महमूद आलम ने कहा कि बघनी में लोकतंत्र की जीत हुई है. सभी मतदाताओं ने बेहद अनुशासन और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मतदान किया.

ये भी पढ़ें: मच्छरदानी के अंदर घुसा सांप, दो साल की बच्ची को डसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >