Gumla News: आर्मी के जवान ने सीओ कार्यालय के पास किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास

Army Jawan Attempt Self Immolation: आर्मी का एक जवान ने गुमला जिले में अंचल कार्यालय के पास पेट्रोल छिडककर आत्मदाह करने पहुंच गया. स्थानीय लोगों और अंचल अधिकारी ने काफी मशक्कत के बाद उसे आत्मदाह करने से रोका. आर्मी का जवान अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग कर रहा था. अंचल अधिकारी ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजा और कहा कि उसके साथ न्याय होगा.

Army Jawan Attempt Self Immolation| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के गम्हरिया गांव निवासी सेना के जवान लक्ष्मण उरांव ने अंचल कार्यालय के पास पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की. वह अपने चाचा और चचेरे भाइयों से परेशान है. जवान का आरोप है कि उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने जमीन बंटवारे में हेराफेरी की है. न्याय की मांग करने के लिए वह अपने परिवार के साथ अंचल कार्यालय घाघरा पहुंचा और यहीं पर आत्मदाह करने की कोशिश की. अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जैसे ही उसने आग लगाने का प्रयास किया, स्थानीय लोगों और सीओ आशीष कुमार मंडल ने उसे रोका.

जर्किन में पेट्रोल लेकर आया था आर्मी का जवान लक्ष्मण

लक्ष्मण ने अपने साथ एक जर्किन में पेट्रोल लेकर आया था. अंचल परिसर में पहुंचते ही उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया. जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मेरी जमीन दिलाओ. मेरी जमीन दिलाओ. कहा कि अगर उसकी जमीन नहीं दिलवायी गयी, तो वह यहीं पर आत्महत्या कर लेगा. इसके बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गयी. लोगों ने मिलकर उसे रोका. उधर, घटना की सूचना मिलने पर सीओ आशीष कुमार मंडल भी वहां पहुंचे. लक्ष्मण को अपने चैंबर में बुलाया और उसे समझाकर शांत कराया.

अंचल कार्यालय परिसर में आर्मी के जवान लक्ष्मण उरांव और उसके परिवार को समझाते-बुझाते लोग. फोटो : प्रभात खबर

जवान ने कहा – मेरी जमीन वापस चाहिए

सेना के जवान लक्ष्मण उरांव ने कहा कि उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने अपने हिस्से की जमीन के साथ-साथ उसके (लक्ष्मण के) हिस्से की भी जमीन बेच रहा है. 3 साल से सभी परेशान हैं. थाना कोई सुनवाई नहीं कर रहा. लक्ष्मण ने कहा कि अगर उसके हिस्से की जमीन उसे नहीं दिलायी गयी, तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जवान ने कहा – मेरी जमीन वापस चाहिए

सीओ ने लक्ष्मण को मंगलवार को थाना दिवस पर आने के लिए कहा. कहा कि उसके चाचा और उनके बेटों को भी बुलाया जायेगा. उसी दिन मामले का निपटारा किया जायेगा. सीओ ने कर्मचारियों को मामले की जांच का भी निर्देश दिया. हालांकि, लक्ष्मण मानने को तैयार नहीं था. बाद में उसके परिजनों ने उसे समझाया और साथ ले गये. इसके बाद वह परिवार और बच्चों के साथ गम्हरिया लौट गया. परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण की तैनाती अरुणाचल प्रदेश है. अभी वह छुट्टी पर घर आया है.

सेना के इस जवान ने इसके पहले कभी कोई शिकायत नहीं की. आज वह अचानक अंचल कार्यालय के बाहर पहुंचा और आग लगाने पर उतारू हो गया. आने वाले समय में थाना दिवस पर उसकी समस्या का समाधान किया जायेगा.

आशीष कुमार मंडल, सीओ, घाघरा

इसे भी पढ़ें

19 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

हफीजुल हसन के बयान से झारखंड की सियासत में उबाल, बोले बाबूलाल मरांडी- खून-खराबे की भाषा बोल रहे मंत्री

रांची में एयर शो की वजह से 20 को भी बदला रहेगा ट्रैफिक, कहीं जाने से पहले देख लें रूट चार्ट

झारखंड के इस आईएएस अफसर को सिविल सर्विसेज डे पर सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >