एकल विद्यालय के बच्चों का वार्षिक खेलकूद

एकल विद्यालय के बच्चों का वार्षिक खेलकूद

कामडारा. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान रविवार को एकल विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 21 एकल विद्यालयों के बालक-बालिका प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों के बीच 100 से लेकर 400 मीटर रेस, लंबी व ऊंची कूद समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि प्रमुख कोल्हाई इंदवार ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है. इसलिए हारने वाले बच्चों को निराश होने की नहीं, बल्कि आगामी प्रतियोगिता में जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है. कार्यक्रम में आचार्य नारायण सिंह, एमन सिंह, निरंजन ओहदार, रंजीत सिंह, संजय ओहदार, तेतरू गोप, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, रेणुका, नीलिमा देवी, जानकी देवी, हुलसी, जीरामुनी देवी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >