गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव

गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव

घाघरा. घाघरा स्थित गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सविता देवी, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, उप प्रमुख शिव देवी, समाजसेवी विपिन बिहारी सिंह और विद्यालय के डायरेक्टर नीरज साहू ने किया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रमुख सविता देवी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की असली आधारशिला है. वहीं दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी दिया जा रहा है, जो सफलता की कुंजी है. समाजसेवी विपिन बिहारी सिंह ने भी शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर मनोज सिन्हा, आनंद देवघरिया, मनोज साहू, नवीन साहू, बसंत साहू, अमित ठाकुर, विपिन साहू, सुधीर कैथवार, संजय सिंह, अखिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >