गुमला. अंजुमन इस्लामिया गुमला के आम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. सदर, सचिव और नाजिम-ए-आला जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई. पहले ही दिन चार संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी.
सदर पद पर दो दावेदारों ने खरीदा फॉर्म
सदर पद के लिए मो हामिद आलम और मो मोजाहिद खान रब्बानी ने नामांकन फॉर्म खरीदा. वहीं सचिव पद के लिए मो आमिर खान उर्फ साहेब रब्बानी ने पर्चा लिया. नाजिम-ए-आला पद के लिए मो समीउल्लाह खलीफा ने नामांकन फॉर्म खरीदा.
समर्थकों के साथ पहुंचे आमिर खान
सचिव पद के लिए नामांकन पर्चा खरीदने से पहले मो आमिर खान उर्फ साहेब रब्बानी के समर्थक बड़ी संख्या में इस्लामपुर चौक पर जुटे. समर्थकों ने उन्हें माला पहनायी और जुलूस की शक्ल में चुनाव कार्यालय तक पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म प्राप्त किया.
30 अगस्त तक बिकेंगे नामांकन फॉर्म
चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन फॉर्म की बिक्री 28 से 30 अगस्त तक होगी. फॉर्म बिक्री शुरू होते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गयी हैं. समर्थकों की सक्रियता से अंजुमन इस्लामिया के चुनाव का माहौल भी बनने लगा है.
ये भी पढ़ें: गुमला कोर्ट पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधीश, लोक अदालत में 58 मामलों का हुआ निष्पादन
30 अगस्त के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर
नामांकन फॉर्म की बिक्री की अंतिम तिथि 30 अगस्त है. इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि सदर, सचिव और नाजिम-ए-आला पद के लिए कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरते हैं. फिलहाल चार संभावित प्रत्याशियों के सामने आने से चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं.
ये भी पढ़ें: दुबई में 55 दिनों से लापता गुमला का युवक, 1 सितंबर को सड़क जाम की चेतावनी
