फोन कॉल से धमकी और फ्रॉड का आरोप

बीओआई बैंक के हेड कैशियर की पत्नी परेशान

बीओआई बैंक के हेड कैशियर की पत्नी परेशान प्रतिनिधि, गुमला गुमला जिले में फोन कॉल के जरिये धमकी और कथित फ्रॉड का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीओआई बैंक कॉलेज एरिया में कार्यरत हेड कैशियर राजेश ठाकुर ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 1:30 बजे उनकी पत्नी स्नेहलता देवी के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया. कॉल करने वालों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और आरोप लगाया कि उनके द्वारा 40,000 रुपये का फ्रॉड किया गया है. इसके साथ ही लगातार धमकी दी गयी, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बन गया. पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी पत्नी मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और पूरे परिवार को असुरक्षा महसूस हो रही है. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया कि इस तरह की हरकत से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है. राजेश ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि जिन मोबाइल नंबरों से धमकी दी गई है, उनकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है. अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल्स और संबंधित नंबरों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के कॉल आने पर सतर्क रहें और तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाना में दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >