हवाई अड्डा के समीप पाइप फटा, दो दिन बंद रहेगी पानी सप्लाई

हवाई अड्डा के समीप पाइप फटा, दो दिन बंद रहेगी पानी सप्लाई

गुमला. गुमला शहर से चार किमी दूर हवाई अड्डा के समीप शहरी जलापूर्ति योजना का पाइप फट गया है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया. पाइप फटने के बाद अब दो दिन गुमला शहर में पानी सप्लाई बंद रहने की संभावना है. क्योंकि पाइप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. विभाग के अनुसार कम से कम दो दिन पाइप की मरम्मत करने में लगेगा. तब तक पानी टंकी में जितना पानी है, उसे सप्लाई किया जायेगा. पानी आपूर्तिकर्ता कुमार संदीप ने बताया कि मंगलवार की सुबह को कोई खेत में जेसीबी से काम कर रहा था. इस दौरान सड़क में बिछे नागफेनी जलापूर्ति योजना के मुख्य पाइप जेसीबी से फट गया. पाइप फटने के बाद काम करा रहे लोग व जेसीबी चालक वहां से भाग गया. जिस स्थान पर पाइप फटा है, वहां पूरी मिट्टी भींग गयी है. उसे सूखने में समय लगेगा. इसके बाद पाइप बिछे स्थान पर गड्ढा खोद कर वहां दूसरा पाइप लगाया जायेगा. उन्होंने कहा है कि गुमला शहर में दो दिनों तक पानी सप्लाई बंद रहेगी.

कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ता

गुमला. संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का कार्यक्रम रांची में संपन्न हुआ. इसमें गुमला से काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. इनमें प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी, रोशन बरवा, अकील रहमान, अमर प्रदीप कुजूर, बैजनाथ, चैतू उरांव, फिरोज आलम समेत अन्य ने सहभागिता निभायी. साथ ही संविधान को बचाने का संकल्प लिया. रमेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्री व सांसद शामिल हुए. खड़गे ने कहा कि कांग्रेस देशहित में काम करती है और गरीबों की साथी है. उनके संवाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है. निश्चित उनके मार्गदर्शन में जनहित के लिए कार्य किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >