अहीर यादव समाज की बैठक, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प

गुमला के अहीर यादव छात्रावास में समाज की बैठक हुई. इसमें शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया गया. नगर परिषद की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई.

प्रतिनिध, गुमला

गुमला शहर के शास्त्री नगर स्थित अहीर यादव छात्रावास परिसर में अहीर यादव समाज की सामूहिक बैठक आयोजित हुई. जिसमें समाज के विकास, शिक्षा, एकजुटता तथा छात्रावास की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि प्रांतीय यादव महासभा के पूर्व पदाधिकारी विजय घोष का स्वागत समाज के संरक्षक शिवदयाल गोप एवं कोषाध्यक्ष चंदन कुमार गोप ने अंगवस्त्र देकर किया.

विजय घोष ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन से ही संभव है तथा युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. सचिव देवनारायण गोप ने समाज की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अहीर यादव छात्रावास को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि छात्रावास के लिये भूमि स्व. मनरखन गोप ने दान दी थी तथा विधायक और सांसद मद से भवन का निर्माण कराया गया, जबकि नगर परिषद का इसमें कोई योगदान नहीं रहा.

बैठक में नगर परिषद से कार्रवाई का कानूनी आधार सार्वजनिक करने की मांग की गयी. बैठक में महिला संरक्षिका चंद्रलेखा देवी, हेमलता देवी, निरापति देवी, उपाध्यक्ष आनंद गोप, संगठन मंत्री सुरेश गोप, गुमला प्रखंड अध्यक्ष बुधराम गोप, आशीष गोप, विक्रम गोप, सुशांत गोप, विनोद गोप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे. अंत में आनंद गोप ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >