केजीबीवी व आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

केजीबीवी व आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

गुमला. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के सभी 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व दो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नामांकन कक्षा छह से 12 तक रिक्त सीटों के विरुद्ध चरणबद्ध व समयबद्ध ढंग से किया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के अनुसार नामांकन के लिए जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों व अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर पात्र बालिकाओं के विवरण संबंधित प्रखंड के विद्यालय को भेजे जाने है. विद्यालय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद 14 फरवरी 2026 तक प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक होगी. प्रखंड स्तर से अनुशंसित बालिकाओं की सूची पर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित कर फरवरी 2026 के अंत तक प्रखंड स्तर से चयनित बालिकाओं की चयन सूची की नियमानुसार समीक्षा करते हुए अंतिम स्वीकृति दी जायेगी. जिला स्तर से अंतिम रूप से चयनित बालिकाओं की सूची संबंधित विद्यालयों को हस्तांतरित की जायेगी, जिसे 11 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर पर चयनित छात्राओं की सूची सूचना पट पर प्रकाशित की जायेगी तथा 16 मार्च 2026 तक चयनित बालिकाओं के अभिभावकों को नामांकन के लिए आमंत्रित कर घोषणा पत्र प्राप्त किया जायेगा. नामांकन की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 तक पूरी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >