अपने नजदीकी थाना व पुलिस डायल 112/100 पर संपर्क करे.
गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने कहा है कि होली पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा है कि रंगों का त्योहार होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. इसे शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाये. पारंपरिक लोक गीतों में अश्लीलता या फूहड़ गीतों का प्रयोग न करें. अन्य धार्मिक पूजा स्थलों, परिसर में रंग व गुलाल न फेकें. ऐसे करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं धार्मिक विद्वेष फैलाना, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट कर अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है. ऐसे अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना अविलंब अपने नजदीकी थाना एवं पुलिस डायल 112/100 पर संपर्क करे. गुमला पुलिस के एक्स हैंडल @Gumlapolice एवं फेसबुक पेज Gumla police पर भी सूचना साझा कर सकते हैं. समाज में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए गुमला पुलिस आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखती है. होली में जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा : उपायुक्त
गुमला. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तीन से पांच मार्च 2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) सक्रिय कर दिया है. किसी भी आपात स्थिति, सूचना या सहायता के लिए आम नागरिक 9798148089 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी को बिना पुष्टि के बढ़ाचढ़ा कर या तोड़-मरोड़ कर मीडिया या सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें. सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अपुष्ट, भ्रामक या भड़काऊ संदेश, फोटो और वीडियो पर विश्वास करने से बचें और उन्हें आगे नहीं बढ़ायें. यदि किसी सूचना को लेकर संशय हो तो उसकी पुष्टि सीधे जिला नियंत्रण कक्ष से करें. प्रशासन द्वारा रेडियो, टीवी, स्थानीय चैनलों, समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. साथ ही पुलिस मीडिया सेल के सहयोग से सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जायेगी. ताकि अफवाह फैलाने वाली या आपत्तिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
यहां सूचना दे सकते हैं
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला 9431706202
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया 9471182118
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर 9431103773
प्रभात खबर कार्यालय गुमला 7004243637 या 9471501007
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.