गुमला. शहर के उस्ताद मोहल्ला स्थित आधार सेंटर से करीब 20 हजार रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार देर शाम की बतायी जा रही है. मामले के बाद स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति से सावधान रहने की अपील की गयी है.
पैसे डलवा कर हो गया फरार
मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति आधार सेंटर संचालक यूसुफ की दुकान पर पहुंचा. बताया जा रहा है कि उसने फोन-पे के माध्यम से पैसे डलवाये और इसके बाद वहां से फरार हो गया. आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने करीब 20 हजार रुपये की ठगी की है.
आरोपी की फोटो सीसीटीवी में कैद
घटना के बाद आरोपी का एक फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है. इसी फोटो को सोशल मीडिया पर साझा कर आरोपी की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोगों ने अपील की है कि यदि उक्त व्यक्ति किसी के पास दिखाई देता है, तो सावधानी बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाये.
ये भी पढ़ें: गुमला में बकरियों से लदा 407 वाहन जब्त, गुप्त सूचना पर एसडीएम की कार्रवाई
पुलिस शिकायत के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
मामले में 8825166204 और 8409946890 नंबरों का भी उल्लेख किया गया है. हालांकि, फिलहाल ठगी की पूरी घटना और आरोपी की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत किये जाने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस द्वारा शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
