शादी करने का झांसा देकर बनाया संबंध, अब कर रहा इनकार

शादी करने का झांसा देकर बनाया संबंध, अब कर रहा इनकार

गुमला. गुमला में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है. मुरकुंडा निवासी युवती ने थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि घाघरा थाना के अरंगी बाड़ोटोली निवासी अभयनंद ने उससे शादी करने का वादा किया था. इस भरोसे पर वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी की बात उठायी, तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा. युवती ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि कई बार आरोपी शराब के नशे में रात के समय उसके घर पहुंचता था और उसके साथ मारपीट करता था. इस मामले को लेकर जब उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने लिखित एग्रीमेंट कर छह माह के अंदर शादी करने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब वह शादी से साफ इनकार कर रहा है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और धमकी भी दे रहा है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच की प्रक्रिया में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >