डीजे डांस को लेकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायल

तीन की हालत गंभीर

गुमला. गुमला के रघुनाथपुर कोटेनसेरा गांव में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे डांस को लेकर ऐसा विवाद भड़का की बारातियों ने लड़की पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जिनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. कोटेनसेरा निवासी सुशीला कुमारी (पिता- बुधराम उरांव) की शादी बांकिर कुम्हारिया निवासी मंगल उरांव (पिता- गणेश उरांव) के साथ तय थी. दोपहर करीब तीन बजे बारात गांव पहुंची और सभी वैवाहिक रस्म शांतिपूर्वक पूरी हो गयीं. लेकिन रात करीब 7:30 बजे डीजे पर डांस को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गयी. ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद अचानक नहीं हुआ. बीते सोमवार को लकड़ी पक्ष लड़की पक्ष के लोग लड़के के गांव गये थे, जहां हल्की कहासुनी हुई थी. आशंका जतायी जा रही है कि उसी विवाद का बदला लेने के इरादे से बाराती पहले से ही आक्रोश में थे. इतना ही नहीं कुछ ग्रामीणों का दावा है कि हमलावरों के पास हथियार भी थे और वे पहले से हमला करने की योजना बना कर आये थे. इस हिंसा में घायल होने वालों में तुला उरांव, सुकरा उरांव, अभिषेक गोप, संजू, रमेश उरांव, मंगलेश्वर उरांव, प्रेमचंद उरांव, राजीव उरांव समेत कई अन्य लोग शामिल है, जिनमें तुला उरांव, अभिषेक गोप और सुकरा उरांव की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हमले के बाद बाराती फरार हो गये, जबकि दूल्हा लड़की के घर में ही रुका हुआ है. देर रात विदाई की तैयारी की जा रही थी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >