रामनवमी पर बसिया में बच्चों ने भांजी लाठियां

रामनवमी पर बसिया में बच्चों ने भांजी लाठियां

बसिया. प्रखंड के बसिया, कोनबीर, कलिगा सहित पूरे क्षेत्र में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बसिया में रामनवमी पूजा समिति के द्वारा हनुमान मंदिर शनिचर टोली बसिया से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आकर्षित झांकी निकाली गयी. इस शोभायात्रा में जयश्री राम के जयकारा से क्षेत्र गुंजायमान रहा. शोभायात्रा बसिया के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कोयल नदी में नकटी देवी स्थित अखाड़ा पहुंची. वहीं नकटी देवी पर बसिया व कोनबीर के झंडा का मिलान किया गया. वहां पर सैकड़ों लोगों ने पारंपरिक हथियार चालन का प्रदर्शन किया. इस दौरान छोटे बच्चों का लाठी संचालन आकर्षक का केंद्र रहा था. बसिया थाना चौक में सागर धाम पूजा समिति द्वारा गुड़ चना एवं सरबत की ब्यवस्था की गयी थी. वहीं शोभा यात्रा के दौरान सीओ नरेश कुमार मुंडा, बीडीओ सुप्रिया भगत, थानेदार कृष्ण कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >