जलाशय का पानी उपलब्ध कराने की मांग सिमडेगा. सिकरियाटांड़ के किसानों ने उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर कांसजोर जलाशय का पानी सिकरियाटांड़ के खेतों में उपलब्ध कराने की मांग की है. किसानों का कहना है कि नहर के माध्यम से यदि जलाशय का पानी सिकरियाटांड़ के खेतों को उपलब्ध करा दिया जाता तो पानी की कमी के कारण मर रहे धान का फसल काे जीवन मिल जाता. किसानों ने यह भी कहा है कि नहर का पक्कीकरण नहीं होने से पास के खेतों को नुकसान हो रहा है. नहर से रिसाव होता रहता है. परिणाम स्वरूप खेत में दलदल होता जा रहा है. नहर पक्कीकरण कर दिये जाने से पानी की भी बचत होगी.
जलाशय का पानी उपलब्ध कराने की मांग
जलाशय का पानी उपलब्ध कराने की मांग सिमडेगा. सिकरियाटांड़ के किसानों ने उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर कांसजोर जलाशय का पानी सिकरियाटांड़ के खेतों में उपलब्ध कराने की मांग की है. किसानों का कहना है कि नहर के माध्यम से यदि जलाशय का पानी सिकरियाटांड़ के खेतों को उपलब्ध करा दिया जाता तो पानी […]
