पंचायत चुनाव 2015 को लेकर निर्वाचन कोषांग का गठन लोहरदगा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में सुनिश्चित होना है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद के सदस्य पद के लिए मतदान होना है. जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कोषांगों का गठन भी कर लिया गया है जिसमें पंचायत निर्वाचन कोषांग का गठन उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया है. प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं निष्पक्ष भाव के साथ आवंटित कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. निर्वाचन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रजत अनुप कुमार कच्छप, प्रभारी पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार को बनाया गया है. इसके अलावा जिला पंचायत राज पदाधिकारी के प्रधान सहायक धनंजय भगत, जिला पंचायती राज कार्यालय के सहायक चंद्रभूषण प्रजापति, जिला परिषद के सहायक विवेक कुमार सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक सुनिल उरांव, सामाजिक सुरक्षा के सहायक सीताराम असुर, विधि शाखा के सहायक मुकुल मिंज, जनसेवक चंद्रनाथ साहू, विवेक कुमार, अजय भगत, अजय कुमार, सुमित सिंह को सहयोग के लिए रखा गया है. कम्प्यूटर ऑपरेटरों में डीआरडीए के पंकज कुमार, निर्वाचन कार्यालय के प्रभात कुमार साहू, निर्वाचन कार्यालय के मो इरशाद अंसारी को रखा गया है. इनके सहयोग के लिए अनुसेवकों की प्रतिनियुक्ती भी की गयी है, जिसमें हरिमोहन सिंह, जगदीश अरविंद, राघवेंद्र कुमार, अरविंद उरांव, अनिल उरांव, पुरण उरांव, प्रेम उरांव शामिल हैं. इनका कार्यालय स्थान जिला पंचायत राज कार्यालय होगा. प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपा गया है जिसमें विभिन्न कोषांगों के बीच समन्वय स्थापित करना, अधियाचना के अनुरुप विभिन्न कोषांगों को सामग्री की आपूर्ति, प्रशिक्षण के लिए उपस्कर की व्यवस्था, अल्पाहार की व्यवस्था करना शामिल है.
पंचायत चुनाव 2015 को लेकर नर्विाचन कोषांग का गठन
पंचायत चुनाव 2015 को लेकर निर्वाचन कोषांग का गठन लोहरदगा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में सुनिश्चित होना है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद के सदस्य पद के लिए मतदान होना है. जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. निर्वाचन से […]
