लंबित मामलों के नष्पिादन का नर्दिेश

लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश कामडारा. प्रखंड मुख्यालय सभागार कामडारा में मंगलवार को एसडीओ अमर कुमार ने पदाधिकारियों, पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में इंदिरा आवास के लाभुकों को पूरी तरह […]

लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश कामडारा. प्रखंड मुख्यालय सभागार कामडारा में मंगलवार को एसडीओ अमर कुमार ने पदाधिकारियों, पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में इंदिरा आवास के लाभुकों को पूरी तरह से आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है. इस पर एसडीओ ने नाराजगी प्रकट की. उन्होंने बीडीओ सुजाता कुजूर को इंदिरा आवास के सभी लंबित मामलों का जल्द ही निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं सीओ महेंद्र कुमार को फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत अधिक से अधिक संख्या में दावा पत्र प्राप्त करने और उसका सत्यापन कर जमा करने का निर्देश दिया. बैठक कलगुमला. डीबीएसएस कामडारा के तत्वावधान में स्वयं सहायता महिला मंडल की बैठक आठ अक्तूबर को स्थानीय मिशन हाता में दिन के 10 बजे से होगी. जानकारी संस्था के अध्यक्ष दयाल कुजूर ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >