पंचायत वाच: कई गांवों में बिजली नहीं हाल : नवाडीह पंचायत का.6 गुम 12 में लोरो गांव की सड़क में अनियमितता6 गुम 13 में स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जो टूट रहा है6 गुम 14 में तीला उरांव6 गुम 15 में जीतराम लकड़ा6 गुम 16 में गंदुर उरांव6 गुम 17 में लोलस उरांव, मुखियाप्रतिनिधि, गुमलागुमला प्रखंड से आठ किमी दूर नवाडीह पंचायत है. आबादी पांच हजार 622 है. वार्ड की संख्या 11 है. यह पंचायत मुख्य सड़क के ठीक किनारे है. लेकिन अभी तक कई गांवों में बिजली नहीं है. पोल व तार लगा है. सड़क है. लेकिन घटिया निर्माण हुआ है. लाखों रुपये की सड़क में लिपापोती हुई है. इस पंचायत की दूसरी सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की है. लोरो में दो बड़े तालाब हैं, लेकिन सिर्फ मछली मारने तक सीमित है. खेत तक पानी ले जाने का कोई साधन नहीं है. पंचायत का स्वास्थ्य उपकेंद्र में हर रोज एएनएम बैठती हैं. भवन जर्जर है. छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है. स्वास्थ्यकर्मी डरे रहते हैं कि कहीं काम के दौरान ही प्लास्टर टूट कर न गिर जाये. इन गांवों में बिजली नहींनवाडीह का ट्रांसफारमर जल गया. अभी तक बदला नहीं गया है. अंधेरे में हैं लोग. मोरहाटोली, कांसीटोली, फट्टी, बगीचाटोली, अंवराटोली में बिजली नहीं है. गांव के लोग कई बार विभाग से बोले, लेकिन बिजली सप्लाई नहीं की गयी. मुखिया भी बिजली सप्लाई कराने में विफल रहे. महिला के सीट आरक्षितनवाडीह पंचायत में इसबार महिला मुखिया होगी. क्योंकि अनुसूचित जनजाति महिला के लिए सीट आरक्षित किया गया है. इसलिए वर्तमान मुखिया लोलस उरांव अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं. इसके लिए वे प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिये हैं.क्या कहते हैं ग्रामीणगांव के तीला उरांव ने कहा कि गांव की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई की है. तालाब है. पर खेत तक पानी ले जाने का साधन नहीं है. जीतराम लकड़ा ने कहा कि गांव में सड़क बनी, लेकिन इसमें लिपापोती की गयी है. लाखों रुपये के सड़क में मोरम व पत्थर बिछा कर छोड़ दिया गया. आने-जाने में दिक्कत होती है. गंदुर उरांव ने कहा कि खेतों तक पानी ले जाने के लिए मशीन रहता तो अभी सुखाड़ में भी पटवन कर धान का फसल उगा लेते. लोरो गांव में दो बड़े तालाब हैं, पर खेत तक पानी ले जाने का साधन नहीं है.विकास का काम किया है : मुखियामुखिया लोलस उरांव ने कहा कि पांच साल में जितना संभव हो सका. विकास का काम किया हूं. जरूरत के अनुसार सड़क बनी है. पंचायत भवन में काम होता है. बस समस्या है तो बिजली की. लेकिन यह सरकारी विफलता है कि शहर से सटे पंचायत में बिजली नहीं है.पंचायत एक नजर मेंप्रखंड : गुमलापंचायत : नवाडीहआबादी : 5622वार्ड संख्या : 11आंगनबाड़ी : 08स्वास्थ्य उपकेंद्र : 01आरक्षित : महिलाआरक्षण : एसटी
पंचायत वाच: कई गांवों में बिजली नहीं
पंचायत वाच: कई गांवों में बिजली नहीं हाल : नवाडीह पंचायत का.6 गुम 12 में लोरो गांव की सड़क में अनियमितता6 गुम 13 में स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन जो टूट रहा है6 गुम 14 में तीला उरांव6 गुम 15 में जीतराम लकड़ा6 गुम 16 में गंदुर उरांव6 गुम 17 में लोलस उरांव, मुखियाप्रतिनिधि, गुमलागुमला प्रखंड […]
