केसरवानी वैश्य सभा की बैठक

केसरवानी वैश्य सभा की बैठक लोहरदगा़ केसरवानी वैश्य सभा की बैठक वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर परिसर में कृष्ण मोहन केसरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से भरत प्रसाद केसरी, कमल केसरी, लाल मोहन प्रसाद केसरी, धनाप्रसाद केसरी, कृष्ण मुरारी केसरी को संरक्षक बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया […]

केसरवानी वैश्य सभा की बैठक लोहरदगा़ केसरवानी वैश्य सभा की बैठक वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर परिसर में कृष्ण मोहन केसरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से भरत प्रसाद केसरी, कमल केसरी, लाल मोहन प्रसाद केसरी, धनाप्रसाद केसरी, कृष्ण मुरारी केसरी को संरक्षक बनाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला को संगठित कर महिला सभा का गठन किया जाये. बैठक में 2015-16 के वार्षिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लानेवाले विद्यार्थियों की छायाप्रति सभा के पास जमा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में शिक्षक विनय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. मौके पर कृष्ण मोहन केसरी, संतोष केसरी, उदय केसरी, विनय कुमार, संतोष लाल केसरी, अमर केसरी, केदार केसरी, ओम प्रकाश, बसंत केसरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >