:::: डायन-बिसाही का आरोप लगा कर कर दी विधवा की हत्या, चार बच्चे हुए अनाथ

:::: डायन-बिसाही का आरोप लगा कर कर दी विधवा की हत्या, चार बच्चे हुए अनाथ फोटो-एलडीजीए-20 सड़क जाम करते लोग. एलडीजीए-21 अनाथ हुए बच्चे.भंडरा/ लोहरदगा़ थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगा कर एक विधवा की हत्या एक युवक ने कर दी. विधवा सुगईन देवी रात में 7 बजे अपने घर में […]

:::: डायन-बिसाही का आरोप लगा कर कर दी विधवा की हत्या, चार बच्चे हुए अनाथ फोटो-एलडीजीए-20 सड़क जाम करते लोग. एलडीजीए-21 अनाथ हुए बच्चे.भंडरा/ लोहरदगा़ थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगा कर एक विधवा की हत्या एक युवक ने कर दी. विधवा सुगईन देवी रात में 7 बजे अपने घर में थी़ इसी बीच उसका पड़ोसी युवक रंजीत उरांव उर्फ मंटू पिता प्रभु उरांव अपने भाभी मोती देवी के साथ आया. मृतका की 12 वर्षीय बेटी सानू कुमारी ने बताया कि मोती देवी अपने देवर मंटू को कहा कि यही डायन है़ हमलोगों को यही परेशान कर रही है और मंटू सुगईन को पटक कर मारने लगा. हम सभी बहनें छुड़ाने का प्रयास किये तो मंटू हम लोगों का मुंह बंद कर दिया. घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा था. किसी तरह घर से बाहर निकले और हल्ला करने लगे तब पड़ोसियों की भीड़ हुई, तब तक मंटू और उसकी भाभी भाग गये. मंटू ने मृतका के शरीर पर केरोसिन डाल दिया था़ संगईन की बेटियों का कहना है कि मंटू उसकी मां को जला देना चाहता था. मंटू बीएस कॉलेज के बीए का छात्र है. सुगइन के पति सीताराम लोहरा की मृत्यु एक वर्ष पहले हो चुकी है. सुगईन की मृत्यू के बाद सुगईन की चार बेटी रीना कुमारी 16 वर्ष, सीनू कुमारी 14 वर्ष, सानू कुमारी 12 वर्ष , करीना कुमारी 8 वर्ष एवं एक बेटा जग्रनाथ लोहरा पांच वर्ष अनाथ हो गये. ग्रामीणों का कहना है कि सुगईन किसी तरह बच्चों का पालन कर रही थी.हत्यारा बच्चों के मां को मार कर पांच बच्चों को अनाथ कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >