बच्चों को कैरियर नर्मिाण के टप्सि दिया

बच्चों को कैरियर निर्माण के टिप्स दिया 5 गुम 30 में कार्यक्रम में अतिथिघाघरा. प्रखंड के पुटो गांव स्थित कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विकास विद्यालय में कल्याणकारी मानव विकास संस्थान घाघरा के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों का कैरियर काउंसेलिंग किया गया और बेहतर पढ़ाई के […]

बच्चों को कैरियर निर्माण के टिप्स दिया 5 गुम 30 में कार्यक्रम में अतिथिघाघरा. प्रखंड के पुटो गांव स्थित कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विकास विद्यालय में कल्याणकारी मानव विकास संस्थान घाघरा के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों का कैरियर काउंसेलिंग किया गया और बेहतर पढ़ाई के बाद बेहतर कैरियर निर्माण के टिप्स दिया गया. संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. आधुनिक शिक्षा से दूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के विकास में विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस अवसर पर भीम प्रसाद यादव, सुरेश भगत, बिरसमुनी देवी, सुदीप, बोधन भगत, आभा एक्का, विकास यादव, रूकमणि देवी, रौशन कुमार, संजय यादव, अमित कुमार, रोहित उरांव, सुदीप कुमार, अंकित मुंडा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >