किसान की हत्या कर शव को कुएं में डाला

बसिया. बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा टंगराघर निवासी पाहन उरांव (30 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया. वह बुधवार से लापता था. गुरुवार को गांव के ही धनपति बड़ाइक के कुएं से उसका शव मिला है. पत्थर से कूच कर हत्या की गयी है. घटना की सूचना […]

बसिया. बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा टंगराघर निवासी पाहन उरांव (30 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल दिया. वह बुधवार से लापता था. गुरुवार को गांव के ही धनपति बड़ाइक के कुएं से उसका शव मिला है. पत्थर से कूच कर हत्या की गयी है. घटना की सूचना पर देर शाम को गांव पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार पाहन बुधवार को पोकटा बाजार गया था. पेशे से वह किसान है. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. बताया जा रहा है कि परिजन पाहन की काफी खोजबीन किये. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह को धनपति बड़ाइक के कुएं में किसी शव को देख कर जब लोगों ने शव की जांच की तो वह पाहन उरांव था. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >