: समेकित विकास के लिए नयी योजना बना कर भेजें : कल्याण सचिव

भारत सरकार के कल्याण सचिव ने एमएसडीपी योजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया.अधिकारियों के साथ बैठक किये और आवश्यक निर्देश दिये. 9 गुम 6 में बैठक में डीसी, एसपी व अन्य.प्रतिनिधि, गुमलाभारत सरकार के कल्याण सचिव उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने जिले के आला अधिकारियों को एमएसडीपी योजना के तहत चल रहे कार्यों […]

भारत सरकार के कल्याण सचिव ने एमएसडीपी योजना के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया.अधिकारियों के साथ बैठक किये और आवश्यक निर्देश दिये. 9 गुम 6 में बैठक में डीसी, एसपी व अन्य.प्रतिनिधि, गुमलाभारत सरकार के कल्याण सचिव उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने जिले के आला अधिकारियों को एमएसडीपी योजना के तहत चल रहे कार्यों के कमियों को दूर करने और इंदिरा आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. श्री सिन्हा एमएसडीपी योजना के तहत चल रहे कार्यों के निरीक्षण के लिए गुरुवार को गुमला आये हुए थे. सबसे पहले उन्होंने जिले के बसिया, चैनपुर और जारी प्रखंड में एमएसडीपी के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद डीसी दिनेश चंद्र मिश्र, एसपी भीमसेन टुटी व डीडल्ब्यूओ अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ डीसी चेंबर में बैठक की. बैठक में उन्होंने एमएसडीपी के तहत चल रहे कार्यों पर संतोष प्रकट किया और त्रुटियों को दूर कर काम कराने का निर्देश दिया. बैठक में श्री सिन्हा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिले के समेकित विकास के लिए नयी योजनाओं का प्रस्ताव बना कर भेजें. प्रस्ताव में हाई स्कूल, सब हेल्थ सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र को प्रमुख से शामिल करने पर जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >