पीएलएफआइ ने बस मालिक से लेवी की मांग की थी.9 गुम 4 में शव को पोस्टमार्टम हाउस में उतारते परिजन.प्रतिनिधि, बसियामोनू बस के कंडक्टर लसिया निवासी मिस्टर की हत्या क्यों की गयी, इसका पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऐसे प्राथमिक अनुसंधान में पता चला है कि पीएलएफआइ ने बस मालिक से लेवी मांगी थी. जब लेवी नहीं मिला तो बस मालिक पर दबाव डालने के लिए उग्रवादियों ने कंडक्टर की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार मिस्टर की हत्या बसिया थाना के खटखुरा गांव में बुधवार की रात को गोली मार कर कर दी गयी थी. उग्रवादियों ने उसे रस्सी से बांध कर मोटरसाइकिल से डेढ़ किमी तक घसीटा है. सड़क में बोल्डर पत्थर निकला हुआ था. जिस कारण पूरा शरीर का मांस निकल गया. चेहरे में सिर्फ नरकंकाल नजर आ रहा था. घसीटने के बाद उसे मुख्य सड़क पर लाकर गोली मारी गयी. बताया जा रहा है कि मिस्टर लसिया से कुरकुरा तक कंडक्टरी का काम करता है. लेकिन वह बीते तीन दिनों से काम नहीं कर रहा था. बुधवार को वह गुमला से घर जाने के लिए बस पर चढ़ा था. तभी खटखुरा के समीप उग्रवादियों ने बस रोक ली. पहले चालक हुसैन अंसारी से नाम पूछा. जब मिस्टर ने अपना नाम बताया तो उसे बस से उतार लिया और चालक को मारने की धमकी देकर बस वहां से आगे बढ़ाने के लिए कहा. इसके बाद मिस्टर की हत्या की गयी. बसिया पुलिस रात को ही घटना स्थल पहुंच कर शव को बरामद कर ली थी. गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया. एसपी भीमसेन टुटी ने कहा कि हत्या की जांच की जा रही है.
:::: मालिक पर दबाव बनाने के लिए कंडक्टर की हत्या
पीएलएफआइ ने बस मालिक से लेवी की मांग की थी.9 गुम 4 में शव को पोस्टमार्टम हाउस में उतारते परिजन.प्रतिनिधि, बसियामोनू बस के कंडक्टर लसिया निवासी मिस्टर की हत्या क्यों की गयी, इसका पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऐसे प्राथमिक अनुसंधान में पता चला है कि पीएलएफआइ ने बस […]
