::::: गुमला को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा : इइ

बिजली विभाग के इइ सत्येंद्र की विदाई.8 गुम 47 में मंच पर बैठे विभाग के अधिकारी.गुमला. बिजली विभाग गुमला के कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार को बुधवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. समारोह जशपुर रोड स्थित पावर हाउस में आयोजित किया गया. श्री कुमार ने कहा कि गुमला में सभी लोगों का अच्छा सहयोग […]

बिजली विभाग के इइ सत्येंद्र की विदाई.8 गुम 47 में मंच पर बैठे विभाग के अधिकारी.गुमला. बिजली विभाग गुमला के कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार को बुधवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. समारोह जशपुर रोड स्थित पावर हाउस में आयोजित किया गया. श्री कुमार ने कहा कि गुमला में सभी लोगों का अच्छा सहयोग मिला. गुमला में ही मैं एसडीओ के पद पर था. इसके बाद कार्यपालक अभियंता बना. विभाग के सभी लोगों ने काम में पूरा सहयोग किया. जिसका नतीजा है कि कहीं भी बिजली की समस्या होने पर उसे तुरंत दूर किया गया. गुमला की जनता ने भी हर समय साथ दिया. बिजली नहीं रहने पर जो समस्या है, उसे लोग स्वीकार किये हैं. गुमला को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. मौके पर एससी नरेश प्रसाद सिन्हा, इइ हरेकांत झा, एसडीओ रामनरेश सिन्हा, राजेश लिंडा, दिवाकर कुमार, रामगोपाल प्रसाद, विशालचंद्र टोप्पो, समीर सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >