बाइपास बनने से जाम नहीं लगेगा

गुमला : बाइपास सड़क गुमलावासियों का सपना बन कर रह गया है. इसके नहीं होने के कारण शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वर्तमान में देखा जाये तो, शहर के लिए यह एक बड़ी समस्या है. क्योंकि बाइपास सड़क नहीं होने के कारण शहर में आये दिन जाम लग […]

गुमला : बाइपास सड़क गुमलावासियों का सपना बन कर रह गया है. इसके नहीं होने के कारण शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वर्तमान में देखा जाये तो, शहर के लिए यह एक बड़ी समस्या है. क्योंकि बाइपास सड़क नहीं होने के कारण शहर में आये दिन जाम लग रहा है. जाम के कारण ही आये दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं. बावजूद बाइपास सड़क बनाने की दिशा में कोई कारगर पहल नहीं हो रहा है. इसी निमित्त सोमवार को प्रभात खबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर लागत दोगुना, फिर भी नहीं बनी सड़क.. की शहरवासियों ने काफी सराहना की. जिसमें आम लोगों ने अपनी राय दी है. श्याम कुमार ने कहा कि बाइपास नहीं होने से सड़क जाम प्रत्येक दिन की समस्या बन गयी है.

स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बबलू शर्मा ने कहा कि बाइपास बनने से सड़क दुर्घटना कम हो जाती है. हजारों मालवाहक ट्रक प्रत्येक दिन शहर में प्रवेश करते हैं. स्कूल समय रहने पर किसी न किसी बच्चे इंन ट्रकों की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गये है. ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी लचर है. ईश्वर लाल दास ने कहा कि बाइपास नहीं होने से शहर में दो दिन मंगलवार व शनिवार को साप्ताहिक हाट के कारण सड़क जाम लग जाता है. डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि शहर के सड़क काफी संकीर्ण है.
पार्किग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क और भी ज्यादा संकरी हो जाती है. जिससे एक वाहन के फंसने के कारण सड़क जाम होती है. श्याम लाल व प्रकाश खाखा ने कहा कि बाइपास नहीं होने से एंबुलेंस चालकों को आपात मरीजों को लेकर जाने में परेशानी होती है. सड़क के किनारे व्यवसायियों द्वारा ट्रक लगा कर माल उतारने के कारण भी जाम लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >