गुमला : सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सिलम गांव से दो आरोपियों करमजीत सोनी व अजरुन सोनी को गिरफ्तार किया है. दोनों पर हत्या का आरोप है. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.
इस संबंध में एसआइ मनदीप उरांव ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर जेएसआइ अनिल शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. छापामारी के लिए जैसे ही पुलिस टीम सिलम पहुंची. दोनों आरोपी पुलिस को देखते हुए भागने लगे. पुलिस के जवानों ने दोनों आरोपियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी गुमला थाना कांड संख्या 163/13 के नामजद आरोपी है.
टीम में एसआइ योगेश्वर तिवारी सहित जवान शामिल थे.बैठक आज : गुमला. जय ब्राण परिषद गुमला की बैठक रविवार को दिन के दो बजे से जवाहर नगर गुमला स्थित परिषद कार्यालय में होगी. बैठक में 21 अप्रैल को आयोजित भगवान परशुराम जयंती सह वार्षिक सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा की जायेगी. जानकारी सचिव कृपाशंकर पांडेय ने दी.
