शहीदों की प्रतिमा का अनावरण आज

गुमला : कल्याण समिति बेलगांव गुमला के तत्वावधान में 12 अप्रैल को अमर शहीद बख्तर साय एवं अमर शहीद मुंडल सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति सह संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, गुमला विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव […]

गुमला : कल्याण समिति बेलगांव गुमला के तत्वावधान में 12 अप्रैल को अमर शहीद बख्तर साय एवं अमर शहीद मुंडल सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति सह संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत,
गुमला विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव सहित कई गणमान्य शिरकत करेंगे. मुख्य संरक्षक कृष्ण देव सिंह, संरक्षक माघु सिंह, ललु सिंह खेरवार, रैनु सिंह, अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, सचिव बाबू लाल खेरवार, सहसचिव कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, सहकोषाध्यक्ष गंदूर बैगा सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम के सफल तैयारी में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >