बसिया में दो लोगों की मौत

बसिया : बसिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने दोनों मामलों में यूडी केस दर्ज किया है. पहली घटना लोटवा गांव में घटी. यहां बिजली तार से सटने से इसदोर केरकेा (55 वर्ष) की मौत हो गयी. वह घर में कोई काम कर रहा था. तभी […]

बसिया : बसिया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने दोनों मामलों में यूडी केस दर्ज किया है. पहली घटना लोटवा गांव में घटी. यहां बिजली तार से सटने से इसदोर केरकेा (55 वर्ष) की मौत हो गयी. वह घर में कोई काम कर रहा था. तभी तार से सट गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
दूसरी घटना लोटवा टोंगरी टोली में बुधवार की राम को घटी. यहां कीटनाशक पदार्थ खाने से जेबियर केरके (42 वर्ष) की मौत हो गयी. वह अनजानवश कीटनाशक खा गया. जब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गयी. दोनों शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
एसपी से कार्रवाई की मांग : गुमला. बसिया प्रखंड के पतुरा गांव के जयवीर साहू ने एसपी भीमसेन टुटी को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कहा है कि उसके बेटे उमेश साहू की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी है. लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया गया है. उसने कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >