दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

सिसई : सिसई थाना क्षेत्र के एकंबा गांव में एक स्कूली छात्र से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में केस किया है. इसमें गांव के उमेश मुंडा को आरोपी बनाया गया है. उसके ऊपर लड़की को उठा कर ले जाने की धमकी देने […]

सिसई : सिसई थाना क्षेत्र के एकंबा गांव में एक स्कूली छात्र से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में केस किया है. इसमें गांव के उमेश मुंडा को आरोपी बनाया गया है. उसके ऊपर लड़की को उठा कर ले जाने की धमकी देने का भी आरोप है.
केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विद्या शंकर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया. लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री गांव के ही इंग्लिश मीडियम स्कूल में वर्ग छह की छात्र है.
गत 15 मार्च को स्कूल छु होने के बाद वह घर आयी और घर के समीप खेल रहे छोटे भाई व बहन को बुलाने चली गयी. इसी दौरान उमेश मुंडा ने पूजा को पकड़ लिया और मुंह बंद कर सुनसान स्थल पर बने चहारदीवारी की ओर ले गया. उमेश ने दुष्कर्म करने की नियत से छात्र का कपड़ा फाड़ दिया. इस पर वह चिल्लाने लगी.
आवाज सुन कर उसका छोटा भाई और बहन चहारदीवारी की ओर गये. बड़ी बहन की स्थिति देख कर दोनों भागते हुए घर गये और मां को बुला कर ले गये. मां को आता देख उमेश वहां से भाग खड़ा हुआ. इसके बाद उमेश आये दिन छात्र को उठा कर ले जाने की धमकी देने लगा. लगातार धमकी मिलने के बाद सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
छात्र सम्मेलन 26 को
गुमला. अभाविप गुमला की बैठक गुरुवार को स्थानीय एसएस प्लस टू हाई स्कूल में हुई. बैठक में 26 अप्रैल को आयोजित जनजातीय छात्र सम्मेलन पर चर्चा किया गया. बताया गया कि सम्मेलन के माध्यम से जनजातियों के शिक्षा, रोजगार, छात्रवास, छात्रवृत्ति, जनजातीय संस्कृति, परंपरा, भाषा के संरक्षण, सूचना एवं तकनीक के क्षेत्र में जनजातियों की भूमिका पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पास किया जायेगा. पारित प्रस्ताव को राज्य सरकार को अमन में लाने के लिए मांग की जायेगी. इसके अलावा एक कमेटी का गठन किया गया. जिसमें विमल बड़ाइक, गौतम कुमार, नेल्शन भगत, कालिंद्री एक्का, राजेश वर्मा, प्रोफेसर हरि किशोर शाही, मिशिर कुजूर आदि सदस्यों को कार्यो के निर्वहन की जिम्मेवारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >