बसिया में घर से मिले 17वीं शताब्दी के सिक्के

गुमला : बसिया प्रखंड के बंबियारी डीपाटोली गांव में सुनील के घर में खुदाई के दौरान भारी संख्या में प्राचीन कालीन सिक्के मिले हैं. सिक्कों में हनुमान, शिव, पार्वती, गणोश, लक्ष्मी, मां काली, साईं के अलावा शेर, चील पक्षी के चित्र हैं. सभी सिक्के 17वीं व 18वीं शताब्दी के बताये जा रहे हैं. कुछ सिक्कों […]

गुमला : बसिया प्रखंड के बंबियारी डीपाटोली गांव में सुनील के घर में खुदाई के दौरान भारी संख्या में प्राचीन कालीन सिक्के मिले हैं. सिक्कों में हनुमान, शिव, पार्वती, गणोश, लक्ष्मी, मां काली, साईं के अलावा शेर, चील पक्षी के चित्र हैं. सभी सिक्के 17वीं व 18वीं शताब्दी के बताये जा रहे हैं.
कुछ सिक्कों में 1762, 1818, 1840 व 1866 ई अंकित है. यह भी चर्चा है कि रातोंरात खुदाई कर सिक्के गायब भी कर दिये गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि घर मालिक सुनील ने खुदाई का विरोध किया, लेकिन प्रलोभन मिलने के बाद घरवाले चुप रहे. कुछ सिक्कों को सुनील ने छुपाने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >