स्कूली छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

गुमला : सदर थाना के गढ़सारू गांव के मोहन लोहरा की बेटी राधा कुमारी बीते 20 मार्च से गायब है. मोहन ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने तेलगांव के सचिन साहू पर अपनी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है. दर्ज केस में कहा गया है कि राधा शहर […]

गुमला : सदर थाना के गढ़सारू गांव के मोहन लोहरा की बेटी राधा कुमारी बीते 20 मार्च से गायब है. मोहन ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने तेलगांव के सचिन साहू पर अपनी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है. दर्ज केस में कहा गया है कि राधा शहर के राजेंद्र अभ्यास मवि की छात्रा है.

कई दिनों से सचिन उसे परेशान कर रहा था. दो माह पहले वह जेल से छूटा था. छेड़छाड़ करने पर सचिन को समझाया गया था. उसने दोबारा गलती नहीं करने की बात कही थी. बीते 20 मार्च को राधा स्कूल गयी थी. उसी समय सचिन उसका अपहरण कर लिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >