सिसई : सिसई के खान मुहल्ला स्थित फजुल रसीद मदरसा के दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार हैं. बीमार छात्रों में मो शकील, मो निसार, मो शोएब, मो इब्राहिम, मो तरबीन आलम, मो जुबेर, मो नौशाद, मो असलम, मो सबीउल्लाह, शहनवाज, इमरान, अस्फाक, ताबरीन, मुजादीन, सैयेब, नजमुल, अब्दुल्लाह, अब्दुल मलिक, अभिदुल्लाह, अजीज शामिल हैं. सभी छात्रों को पेट, कान, सिर दर्द सहित बुखार से पीडि़तहै.
सभी बीमार छात्रों को मंगलवार को रेफरल अस्पताल सिसई में डॉ नीलिमा मिंज इलाज कर रही हैं. सभी बच्चों की खून की जांच की. चिकित्सक ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. मदरसा के संचालक मो जलाउद्दीन ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व से ही कुछ छात्रों को बुखार व सिर दर्द हो रहा था. इसके कारण लगभग 20 छात्रों को घर भेज दिया गया है. मंगलवार को अचानक 25 छात्रों की तबीयत बिगड़ गयी. इसलिए इनका इलाज कराया जा रहा है.
