अवैध लकड़ी लदा ट्रक जब्त

गुमला : डीएसपी डॉ कैलाश करमाली ने लोहरदगा रोड से एक ट्रक में लदे लकड़ी का बोटा जब्त किया है. इसकी लागत लगभग पांच लाख रुपये से अधिक है. अवैध रूप से ट्रक से सखुवा लकड़ी का बोटा सप्लाई किया जा रहा था. यह शहर के एक टिंबर में ले जाया जा रहा था. तभी […]

गुमला : डीएसपी डॉ कैलाश करमाली ने लोहरदगा रोड से एक ट्रक में लदे लकड़ी का बोटा जब्त किया है. इसकी लागत लगभग पांच लाख रुपये से अधिक है. अवैध रूप से ट्रक से सखुवा लकड़ी का बोटा सप्लाई किया जा रहा था. यह शहर के एक टिंबर में ले जाया जा रहा था. तभी गुप्त सूचना पर स्वयं डीएसपी ने इसे पकड़ा. मौके पर वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गये.
इस कारण पुलिस ने उसे जब्ती सूची में दर्ज कर वन विभाग को सौंप दिया है. ट्रक व लकड़ी किसका है, यह अभी तक पता नहीं चला है. वन विभाग के कर्मी ट्रक के साथ लकड़ी को ले गये हैं. गाड़ी मालिक के माध्यम से पता किया जा रहा है कि लकड़ी किसका है और इसकी सप्लाई कहां से किया जा रहा है. चर्चा है कि शहर के एक टिंबर का यह लकड़ी है. गाड़ी भी उसी की है. वन विभाग के लोग जान बूझ कर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. यहां बता दें कि गुमला में तीन टिंबर हैं. जहां लकड़ी का सप्लाई होती है. इसमें दो टिंबर सबसे अधिक लकड़ी की सप्लाई करताहै.
दुकानों का निरीक्षण
चितरपुर. चितरपुर प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का उपायुक्त के निर्देश पर निरीक्षण किया गया. इस दौरान कई अधिकारियों को पीडीएस दुकानों में तैनात किया गया था. इस दौरान अधिकारियों के द्वारा स्टॉक रजिस्टर एवं लाभुकों के बीच दिये जाने वाले राशन का भी जांच की गयी. जहां इनकी देख – रेख में लाभुकों के बीच सामग्री का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >