गुमला : बिशुनपुर की एक महिला ने अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर मारपीट करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. उसने बिशुनपुर बाजार टांड़ निवासी सुनील महली को आरोपी बनाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. मंगलवार रात को महिला घर पर अकेले थी. तभी सुनील महली उसके घर पहुंच गया.
जबरन घर में घुस गया और महिला के साथ ईल हरकत करने लगा. जब महिला ने इसका विरोध किया तो सुनील उसके साथ मारपीट करने लगा. उसके घायल भी कर दिया. जब महिला बचाव के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपी भाग गया. सुबह को महिला थाना गयी और प्राथमिकी दर्ज करायी है.
