रायडीह. अंचलाधिकारी समीर कच्छप को बुधवार को प्रखंड परिसर में उपहार देकर विदाई दी गयी. समीर कच्छप चैनपुर प्रखंड के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर हंै. बुधवार को अंचलाधिकारी ने बीडीओ शिशिर कुमार को प्रभार सौंपा. बीडीओ ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है. इससे हर सरकारी कर्मी को गुजरना पड़ता है. अंचलाधिकारी समीर एक मधुर स्वभाव के व मिलनसार थे. इन्होंने अंचलाधिकारी के पद पर रहने पर अपने कायोंर् का निवर्हन पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ किया है. इनके कार्यों के कारण रायडीह के वासी व कर्मी के दिलो में अमिट छाप छोड़ी है. इनकी कमी हमेशा महसूस होगी. मौके पर अंचलाधिकारी को प्रखंड व अंचलकर्मियों ने उपहार देकर विदाई दी. मौके पर बीपीओ रूपाली कुमारी, शहिदा खातून, अस्फाक अंसारी, रवि कुमार, ग्लोरिया मिंज सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे.
अंचलाधिकारी को दी गयी विदाई
रायडीह. अंचलाधिकारी समीर कच्छप को बुधवार को प्रखंड परिसर में उपहार देकर विदाई दी गयी. समीर कच्छप चैनपुर प्रखंड के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर हंै. बुधवार को अंचलाधिकारी ने बीडीओ शिशिर कुमार को प्रभार सौंपा. बीडीओ ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है. इससे हर सरकारी कर्मी को गुजरना पड़ता है. […]
