वैज्ञानिक विधि से लाह खेती करने पर जोर

पालकोट. लैंपस कार्यालय पालकोट में झारखंड राज्य सहकारी लाह क्रय विक्रय एवं आहरण समिति रांची के तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया कया. सेमिनार में भारतीय प्राकृ तिक रौल एवं गोंद संस्थान नामकुम के वैज्ञानिक एके सिन्हा ने वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती को बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी. झालको मेंटस […]

पालकोट. लैंपस कार्यालय पालकोट में झारखंड राज्य सहकारी लाह क्रय विक्रय एवं आहरण समिति रांची के तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया कया. सेमिनार में भारतीय प्राकृ तिक रौल एवं गोंद संस्थान नामकुम के वैज्ञानिक एके सिन्हा ने वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती को बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी. झालको मेंटस रांची के प्रतिनिधि विनय कुमार ने किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़ कर लाह की खेती कर आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की अपील की. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि आप किसान हमसे संपर्क कर 10 रुपये प्रवेश शुल्क एवं 100 दिशा पूंजी, कुल 110 रुपये जमा कर सहकारी समिति का सदस्य में नामांकन करा सकते हैं. मौके पर लैंपस सचिव प्रमोद साहू सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >