चेंबर चुनाव : नवीकरण व नये सदस्य बनाने का काम शुरू

गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स के आम चुनाव को देखते हुए चेंबर का सदस्यता नवीकरण व नये सदस्य बनाने का काम शुरू का दिया गया है. नये सदस्य बनाने के लिए शुल्क 500 रुपये व सदस्यता नवीकरण शुल्क 300 रुपये रखा गया है. इसके लिए व्यापारी चेंबर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों से संपर्क […]

गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स के आम चुनाव को देखते हुए चेंबर का सदस्यता नवीकरण व नये सदस्य बनाने का काम शुरू का दिया गया है. नये सदस्य बनाने के लिए शुल्क 500 रुपये व सदस्यता नवीकरण शुल्क 300 रुपये रखा गया है. इसके लिए व्यापारी चेंबर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों से संपर्क कर रसीद कटवा सकते हैं. 22 मार्च को आमसभा व अप्रैल माह में चेंबर का आम चुनाव होगा. सदस्य बनाने के लिए कार्यों का बंटवारा किया गया है. इसमें मेन रोड के लिए दुर्गा गुप्ता, अभिजीत जायसवाल रॉकी, जशपुर रोड, रामनगर, करमटोली, मांझाटोली, पतराटोली में महेश कुमार लाल, हिमांशु केशरी, गुरमित सिंह, लोहरदगा रोड, बस डिपू, सोसो मोड़ तक अरुण कुमार मंत्री, राजेश लोहानी, अमित महेश्वरी, सिसई रोड पुग्गू तक के लिए राजेश गुप्ता, सरजु प्रसाद साहू, गोविंदलाल पटेल, पालकोट रोड डुमरडीह तक अनमोल कुमार गुप्ता, विकास कुमार सिंह, थाना रोड में मोहम्मद मुर्शीद, अभिजीत कुमार जायसवाल, एसएस हाई स्कूल रोड मुरली बगीचा में सुभाष अग्रवाल, विकास कुमार चौरसिया को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इसके अलावा नवीकरण व नए सदस्य बनने के लिए चार कैंप भी बनाये गये हैं. जहां व्यापारी संपर्क कर रसीद कटवा सकते हैं. इनमें मेन रोड में दुर्गा गुप्ता, पालकोट रोड में अनमोल कुमार गुप्ता, मेन रोड में हिमांशु केशरी व थाना रोड में मोहम्मद मुर्शीद के दुकान में कैंप स्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >