नियमित महिला मंडलों को ऋण देना सुनिश्चित करें : एलडीएम

भरनो. बैंकर्स समिति भरनो की बैठक बुधवार को मनरेगा भवन में एलडीएम जितेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महिला समूहों के विकास और केसीसी पर चर्चा किया गया. एलडीएम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जो भी महिला समूह नियमित हैं, उसे आवश्यक रूप से […]

भरनो. बैंकर्स समिति भरनो की बैठक बुधवार को मनरेगा भवन में एलडीएम जितेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महिला समूहों के विकास और केसीसी पर चर्चा किया गया. एलडीएम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जो भी महिला समूह नियमित हैं, उसे आवश्यक रूप से ऋण उपलब्ध करायें. ताकि महिलाएं ऋण प्राप्त करने के बाद रोजगार से जुड़ कर स्वावलंबी बन सके. एलडीएम ने सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों को प्रत्येक माह 28 तारीख को बैंक में सिर्फ महिला समूह का काम करने का निर्देश दिया. वहीं केसीसी पर चर्चा करते हुए कहा कि जो भी बैंक केसीसी वितरण का लक्ष्य अभी तक पूर्ण नहीं किये हैं, वे बैंक जल्द ही केसीसी का वितरण कर दें. इस अवसर पर ए मिंज, निरंजन किस्पोट्टा, विनय खलखो, संजय वर्मा, मनीष गुप्ता, आराधना राय, प्रकाश चंद्र नंद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >