सरहुल 23 को मनाने का निर्णय

भरनो. नवाटोली पड़हा भवन में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर सरना समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख हरिनंदन ओहदार ने की. बैठक में 23 मार्च को प्रखंड में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. सरहुल जुलूस में प्रखंड के सभी गांवों से पाहन पुजार, महतो, कोटवार अपने-अपने नृत्य मंडली के साथ […]

भरनो. नवाटोली पड़हा भवन में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर सरना समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख हरिनंदन ओहदार ने की. बैठक में 23 मार्च को प्रखंड में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. सरहुल जुलूस में प्रखंड के सभी गांवों से पाहन पुजार, महतो, कोटवार अपने-अपने नृत्य मंडली के साथ शामिल होने की बातें कही. प्रमुख ने कहा कि सरहुल जुलूस ऐतिहासिक बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से सहयोग करने की अपील की. मौके पर शनि उरांव, बुद्धदेव उरांव, एतवा उरांव, लधुवा उरांव, सुकरा उरांव, रतिया उरांव, राजेंद्र उरांव, जेंगा उरांव सहित सैंकड़ों सरना धर्मावलंबी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >